भाजपा कार्यकर्ताओं ने झारखंड लैंड मोटेशन बिल का विरोध किया

0

पथरगामा से शशी भगत की रिपोर्ट
भारतीय जनता पार्टी के महासचिव रामस्वरूप पंडित उर्फ गोलू पंडित के नेतृत्व में आज झारखंड लैंड मोटेशन बिल 2020 के विरोध में बिल की प्रतियां लहराते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया तथा बिल की प्रतियों को जलाया गया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस बिल को सदन के पटल पर नहीं रखने की मांग करते हुए कहा कि सरकार अगर अगर बिल को पटल पर रखती है तो सड़क से सदन तक आंदोलन किया जाएगा। मौके पर मौजूद नेताओं ने कहा कि झारखंड लैंड मोटेशन बिल 2020 को काला कानून का दर्जा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed