भाजपा नेत्री सीता सोरेन ने झारखंड के गठबंधन सरकार की खिंचाई की

0

चंदन पाल की रिपोर्ट

धनबाद: दुमका लोकसभा भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन आज गिरिडीह से जामा जाने के क्रम में धनबाद सर्किट हाउस में रुकीं। उन्होने पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान मिडिया से बात करते हुए कहा कि झारखण्ड की वर्तमान कांग्रेस जेएमएम की सरकार के कार्यकाल के साढ़े चार साल पुरे हो गए हैं। इस सरकार ने जनता से किए वादे पुरे नही किए। अब यह सरकार नई नई योजनाओं को लाकर वोट बैंक बनाने की साजिश कर रही है।
उन्होंने कहा कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से किसी का भला नही होनेवाला है। यह केवल वोट बैंक बनाने की नीति सरकार ने अपनाई है। महज एक हजार रुपए के लिए महिलाओं को कतार में खड़ा कर दिया गया है। महिलाएं दौड़ भाग कर रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में विधि व्यवस्था चरमराई हुई है। अब आदिवासी भी समझ रहे हैं कि उनके साथ इस सरकार ने छलावा किया है और आगामी चुनाव में इस राज्य सरकार को करारा जवाब देगी।
घुसपैठियों के मामले में उन्होंने कहा कि सरकार को इसपर संज्ञान लेना चाहिए पर सरकार इसपर लीपापोती करने में लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *