भाजपा ने श्रमिकों के बीच किया वस्त्र का वितरण

0

भाजपा ने श्रमिकों के बीच किया वस्त्र का वितरण

गोडडा कार्यालय

श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी महागामा के कार्यालय में आज श्रम मंत्रालय के अधीन निबंधित  सैकड़ों पुरुष मजदूरों को सांसद सहायक मुरारी चौबे व भाजपा महामंत्री अनु0ज0जा0 मोर्चा प्रबोध सोरेन ने संयुक्त रूप से एक नग पेंट- शर्ट  और महिला मजदूरों को एक नग साड़ी का वितरण किया।मालूम हो कि अक्टूबर 2019 में प्रदेश की पूर्व भाजपा सरकार सरकार द्वारा जिला को आवंटित किया गया था। बताया गया कि आदर्श आचार चुनाव सहिंता लगने के कारण गरीब मजदूरों के बिच वितरण नहीं हो पाया था वहीं चुनाव के बाद सरकार गठन तथा कोरोना आपदा के कारण वितरण नहीं हो पा रहा था। मौके पर मुरारी चौबे ने कहा  कि पुर्व की सरकार की यह एक अच्छी पहल थी जिसका परिणामआज भी मजदूरों को मिल रहा है। भाजपा महामंत्री ने बताया कि महागामा विधान सभा में सबसे ज्यादा 35 हजार मजदूरों का निबंधन पूर्व विधायक अशोक कुमार के नेतृत्व में कराया गया था फलस्वरूप मजदूरों को संबंध्िात योजना का लाभ मिल रहा है। मौके पर श्रम विभाग के पदाध्िाकारियों के अलावा श्रमिक एवं भाजपा कार्यैकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed