भारतीय जनता पार्टी का मंडल प्रशिक्षण शिविर शहर के सिटी सेंटर स्थित सहजानंद नगर में बरटांड़ प्रमंडल का शनिवार को शुरू हुआ

0

चंदन पाल

भारतीय जनता पार्टी का मंडल प्रशिक्षण शिविर शहर के सिटी सेंटर स्थित सहजानंद नगर में बरटांड़ प्रमंडल का शनिवार को शुरू हुआ। जिसमें विधायक राज सिन्हा शहीद भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं में शिरकत कर प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण शिविर में विधायक राज सिन्हा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी देश के प्रति निष्ठावान पार्टी है। जिसमें कई नए कार्यकर्ताओं ने सदस्यता ली है।भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के लिए राज्यव्यापी स्तर पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर रही है। ऐसे सदस्यों को प्रशिक्षित करने के लिए 2 दिन में 10 सत्र के तहत पार्टी की विचारधारा, उपलब्धि और और नियमों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया जा रहा है। जिससे कि भारतीय जनता पार्टी की जो देश में अमित छाप है, उस पर किसी प्रकार का कोई धब्बा नहीं आए। कार्यकर्ता प्रशिक्षित रहेंगे तो स्वाभाविक है कि पार्टी ऊंचे मुकाम तक जाएगी। साथ ही विधायक ने बताया कि वर्तमान में झारखंड की हेमंत सरकार पूरी तरह फेल साबित हो चुकी है।

राज्य में अराजकता, भ्रष्टाचार, दुष्कर्म, अपराध, तस्करी जैसी घटनाएं चरम पर है। ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं है। हेमंत सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि वह राज्य में सारी मोर्चों पर विफल साबित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed