भारतीय जनता पार्टी के द्वारा दीया बाती वितरण समारोह का आयोजन कर लोगों को शुद्ध तरीके से दीपावली मनाने की अपील की

धनबाद : धनसार में भाजपा कार्यसमिति के द्वारा मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में दीया वितरण का आयोजन किया गया। इस दिया वितरण कार्यक्रम में धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह धनबाद विधायक राज सिन्हा तथा दर्जनों भाजपा कार्य समिति के पदाधिकारी लोग मौजूद थे।
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने मीडिया को बताया कि पूरे देश में लोकल फॉर वोकल के कई कार्यक्रम चल रहे हैं इसी के दौरान दीपावली के दिन कई सारी चाइनीज लाइटों से घर से सजाया जाता है उसी के उपरांत आज झारखंड जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा कार्यसमिति के द्वारा दीपावली को लेकर दीया और बाती वितरित की जा रही है जिससे कुम्हार के यहां से दीया लेकर हर घर में दीपक मिट्टी के दिया में ही जलाएं ताकि कुम्हार की स्वाबलंबी भी होंगे और उनका आय भी होंगे जिससे उनका परिवार का भरण पोषण तथा उनकी भी दीपावली अच्छी खुशहाली से गुज़रेंगे। इसी का दौरा पूरे झारखंड प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ता की ओर से दीया और बाती वितरण का कार्यक्रम की जा रही है।