भारतीय जनता पार्टी ,धनबाद ने संगोष्ठी आयोजित कर आपातकाल को काले दिवस के रूप में मनाया

0
मनीष रंजन की रिपोर्ट


भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर के द्वारा आज आपातकाल के वर्षगांठ के अवसर पर जोड़ा फाटक रोड स्थित इंडस्ट्री एंड कॉमर्स एसोसिएशन के सभागार में एक परिचर्चा का आयोजन जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में किया गया।इस अवसर पर इस परिचर्चा के मुख्य वक्ता भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष तथा हजारीबाग के पूर्व सांसद श्री यदुनाथ पांडे ने कहा की 1975 में आज ही के दिन तानाशाही कांग्रेस ने सत्ता के स्वार्थ में देश पर आपातकाल थोपकर विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की हत्या कर दी थी। 21 महीनों तक शासन की क्रूरताएं सहते हुए भी संविधान की निरंतर रक्षा करने वाले समस्त देशभक्तों व लोकतंत्र के प्रहरियों को सादर नमन। आज से 47 साल पहले भारत में आपातकाल का लागू होना,इस देश के इतिहास का ऐसा काला अध्याय है, जिसे कभी भूला नहीं जा सकता। आज के दिन सभी भारतवासियों को लोकतंत्र की रक्षा के प्रति न केवल स्वयं को समर्पित करना चाहिए बल्कि संविधान और संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने का भी संकल्प लेना चाहिए। आपातकाल लागू होते ही आंतरिक सुरक्षा क़ानून (मीसा) के तहत राजनीतिक विरोधियों की गिरफ़्तारी की गई। इनमें लोकनायक जयप्रकाश नारायण, श्री जॉर्ज फ़र्नांडिस और श्री अटल बिहारी वाजपेयी भी शामिल थे। मीडिया को झुकाया गया। सेंसरशिप लगाई गई जो आवाज आपातकाल के खिलाफ थी उन को कुचलने का काम किया गया। हमें अतीत को याद रखना है और वर्तमान समय में समाज के उज्जवल भविष्य के नवनिर्माण के लिए कार्य करने हैं।भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास लेकर भारत माता को परम वैभव के शिखर पर ले जाने के लिए प्रयास कर रहे हैं ।परिचर्चा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि 25 जून 1975 को जब की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने देश मे आपातकाल लगाया था,देश के सभी मुख्य नेताओं को 19 महीने जेल में रखा गया और खूब यातनाएं दी गई थी। इतिहास के इस काले अध्याय के खिलाफ उठने वाली हर आवाज़ को नमन करता हूँ। यह दिन भारतीय इतिहास का काला दिन था। कांग्रेस ने प्रजातंत्र का गला घोटा था। चारों तरफ भय का माहौल था। जुल्म ऐसा था कि लोगों के नाखून खींच लिए जाते थे। वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी की सरकार में लोकतंत्र को मजबूत किया गया। आज लोकतंत्र की जड़ें इतनी मजबूत है कि कोई दल या कोई नेता, प्रजातांत्रिक मूल्यों के खिलाफ जाकर आपातकाल जैसी परिस्थिति फिर से पैदा करने का साहस नहीं करेगा।धनबाद के विधायक श्री राज सिन्हा ने कहा कि आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय के रूप में जाना जाता है। भ्रष्टाचार, शिक्षा में गिरावट और अपनी सत्ता को बचाए रखने के लिए देश पर कांग्रेस द्वारा आपातकाल थोप दिया गया था। ऐसे समय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भारतीय जनसंघ और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सत्याग्रह चलाकर फिर से देश में लोकतंत्र की स्थापना में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।जिला अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि तानाशाही कांग्रेस ने सत्ता के स्वार्थ में देश पर आपातकाल थोप कर विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की हत्या कर दी थी । इक्कीस महीनों तक शासन की क्रूरता रहते हुए भी संविधान की निरंतर रक्षा करने वाले लोकतंत्र के प्रहरीयों को देश हमेशा याद रखेगा। भारतीय जनता पार्टी आपातकाल के दौरान कांग्रेस द्वारा किए गए कार्यों को आने वाली पीढ़ियों को बताने का कार्य करेगी।भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री हरि प्रकाश लाटा ने कहा कि वर्ष 1975 में परिवारवादी संगठन कांग्रेस ने देश पर आपातकाल लगाकर गौरवशाली लोकतंत्र का गला घोटने का कुत्सित प्रयास किया था। धनबाद में भी इस काले अध्याय के दौरान काफी लोगों पर जुल्म किए गए थे।भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर के द्वारा आपातकाल में कठोर यातणाओं का सहन करने वाले धनबाद के श्री हरि प्रकाश लाटा, श्री हरीश जोशी, श्री कपिल देव पांडे, श्री गंगा शरण शर्मा, श्री कृष्ण बल्लभ सहाय को शाल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष कार्यक्रम के संयोजक श्री संजय झा ने की तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष तथा इस कार्यक्रम के संयोजक श्री मानस प्रसून ने किया।कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह, श्री राजकुमार अग्रवाल, जिला महामंत्री श्री श्रवण राय, जिला उपाध्यक्ष श्री वीरेंद्र हांसदा, श्री महेंद्र शर्मा, श्री उमेश यादव , जिला मंत्री श्री महेश पासवान ,श्री सुरेश महतो, श्री योगेंद्र यादव,श्री सुमन अग्रवाल, कंचन चौरसिया, जिला मीडिया प्रभारी श्री मिल्टन पार्थ सारथी , श्री रुपेश सिन्हा, श्री जयप्रकाश नारायण सिंह ,श्री अमलेश सिंह, श्री अनिल सिन्हा, मो. नौशाद , श्री चंद्रशेखर मुन्ना ,श्री सुशील सिंह, श्री अशोक सिंह ,विष्णु त्रिपाठी, स्वरूप भट्टाचार्य, जयंत चौधरी ,शिवेंद्र सिंह सोनू, मौसम सिंह ,राज कुमार मंडल, सुजीत सिंह,शेखर सिंह ,पप्पू सिंह ,संतोष शर्मा,आनंद ओझा ,आनंद खंडेलवाल, सुमन सिंह, निर्मल प्रधान ,बॉबी पांडे ,डॉक्टर ईशानी राय, विभा सिंह ,शगुन वर्मा, पूनम अचिंत्य, प्रभात सिन्हा ,मुकेश सिंह ,शशि प्रकाश, नीरज वर्मा ,सनी रवानी ,अरुण सिंह, उमेश सिंह , मुकेश सिंह , पूनम अचिंत्य ,श्री राजीव राय भट्ट , श्री तमाल राय सहित अन्य कई कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed