भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को शहर के मनाईटांड़ सहित कई स्थानों पर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किया

0

धनबाद : भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को शहर के मनाईटांड़ सहित कई स्थानों पर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किया। जहां भाजपा के धनबाद विधायक राज सिन्हा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी हर समय जरूरतमंदों के बीच जरूरत के सामान वितरित करने के अभियान में लगी रहती है। ठंड का मौसम आते ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विभिन्न मोहल्लों, नगरों में कंबल वितरण का कार्यक्रम लगातार चला रही है। वैश्विक महामारी कोरोना काल मे भी जरूरतमंदों के बीच भोजन, कच्चा राशन सहित जरूरत की सामग्री बांटने का काम किया था। विधायक राज सिन्हा ने बताया कि शहर के कई इलाकों में जरूरतमंद के बीच ठंड से निजात पाने के लिए व्यापक व्यवस्था नहीं है। जिसके लिए प्रशासन भी कुछ निश्चित स्थानों पर अलाव की व्यवस्था और कंबल वितरण का कार्यक्रम कर दूरदराज के इलाकों के जरूरतमंदों को ठंड के समय में कोई राहत नहीं दे सकी है। इसी वजह से भारतीय जनता पार्टी आर्थिक रुप से कमजोर जरूरतमंदों के बीच लगातार कंबल वितरण का अभियान चला रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed