भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज, धनबाद की ब्लड डोनेशन नोडल बेनजीर परवीन को सम्मानित किया गया

0

मनीष रंजन की रिपोर्ट 

धनबाद: भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज, धनबाद की ब्लड डोनेशन की नोडल पदाधिकारी बेनजीर परवीन जो लोगों के लिए रक्त की उपलब्धता को लेकर सदैव गंभीर और प्रयासरत रहती हैं। उनके लगातार मेहनत और लगन को देश एवं राज्य स्तरीय विभिन्न सामाजिक संस्थाएं उन्हें सम्मानित भी कर रही है। पिछले दिनों देवघर के शिवाय हॉस्पिटल में शिवाय ब्लड बैंक का शुभारंभ किया गया। जहां रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए झारखण्ड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डाॅ इरफान अंसारी , श्रम मंत्री श्री संजय प्रसाद, विधायक श्री सुरेश पासवान ने संयुक्त रूप से उन्हे सम्मानित किया। उस समारोह में डाॅ संजय, डाॅ आशुतोष झा एवं संजय कुमार भी उपस्थित थे। 

भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज, धनबाद की ब्लड डोनेशन, नोडल पदाधिकारी बेनजीर परवीन ने अनंत सोच लाइव न्यूज पोर्टल को जानकारी देते हुए बताया कि ऐसा ही एक सम्मान उन्हे बिहार के गया के हसपुरा में नेशनल अवॉर्ड समारोह में  उन्हे सम्मानित किया गया। उन्हे रक्तवीर योद्धा के रूप में सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *