भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज धनबाद के द्वारा जूनियर रेडक्रॉस काउंसलरस का आयोजन

मनीष रंजन की रिपोर्ट
धनबाद: आज भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज धनबाद के द्वारा बच्चों के बीच एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें करीब बीस बच्चों ने हिस्सा लिया। सभी को रेडक्रॉस के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
नोडल पदाधिकारी स्वास्थ्य डॉ जिमी अभिषेक के द्वारा स्वास्थ्य के बारे में विस्तृत रूप से सुझाव दिया गया।
वाईस पैटराॅन सदस्य सह अधिवक्ता विजेंद्र कुमार के द्वारा कुछ कानूनी सुझाव दिए गए।
कोषाध्यक्ष श्वेताम्बरा पाठक के द्वारा आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए फर्स्ट एड के बारे में जानकारी दी गयी।
चेयरमैन कौशलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जूनियर रेडक्रॉस एक ऐसा कार्यक्रम है जो भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से संचालित होता है। जिसका मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों को रेडक्रॉस के मूल्य,आदर्श ,वाक्य और सिद्धांतों से परिचित कराना है। यह 12 से 16 वर्ष की आयु के छात्रों के लिए एक समूह आंदोलन है जो स्कूल में आयोजित होता है इसका मुख्य उद्देश्य सेवा की भावना का विकास,मानवता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, नागरिक जिम्मेदारियों को समझना,मैत्रीपूर्ण सहायता की भावना,रेडक्रॉस के संदेश का प्रसार के अंतर्गत रेडक्रॉस के सिद्धांत और आदर्शों को व्यापक रूप से प्रचारित करना।
उन्होंने जूनियर रेड क्रॉस की गतिविधियों के बारे में भी बताया जिसके अंतर्गत प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण, आपदा तैयारी का अभ्यास, रक्तदान का प्रसार, स्वास्थ्य और स्वच्छता जागरूकता अभियान, सामुदायिक सेवा परियोजनाएं तथा विभिन्न प्रतियोगिता और गतिविधियों में भाग लेना।
चेयरमैन के संबोधन के बाद कार्यक्रम की समाप्ति की गई।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आजीवन सदस्य लीला माजी का भी योगदान रहा।