भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज, धनबाद ने कुमारधुबी हॉस्पिटल में ब्लड डोनेशन कैंप लगाया

0

मनीष रंजन की रिपोर्ट

कुमारधुबी : भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज, धनबाद ने 78 वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुमारधुबी हॉस्पिटल में राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण संस्था के साथ ब्लड डोनेशन कैंप लगाया। जिसमे 20 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। इस कैंप में सदर अस्पताल, धनबाद के द्वारा रक्त संग्रह किया गया।

आज के इस ब्लड डोनेशन कैंप में नोडल पदाधिकारी ब्लड डोनेशन प्रोग्राम, भारतीय रेडक्रॉस समिति बेनज़ीर परवीन, संयुक्त सचिव आशीष अग्रवाल, आजीवन सदस्य सुजीत कुमार, उज्ज्वल कुमार नायक, मो अलाउद्दीन एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे। इससे पहले कुमारधुबी हॉस्पिटल के निदेशक श्री अमन सिंह को पुष्पगुच्छ दिया गया।
वहीं ब्लड बैंक के तरफ से डॉ राकेश, उदय कुमार सिंह, शत्रुघन पासवान, भजदेव चंद्र बाउरी, नटवर लाल दास, आशीष राम एवं विनोद जी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed