भारत सरकार की राजकोषीय हुण्डियों का नीलामी कैलेण्डर (मार्च, 2022 को समाप्त तिमाही के संबंध में)

0

केंद्र सरकार की नकद स्थिति की समीक्षा करने के बाद, भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक के परामर्श से मार्च 2022 को समाप्त तिमाही के लिए राजकोषीय हुण्डियों के निर्गमन के लिए निम्नानुसार राशियां अधिसूचित करने का निर्णय लिया है:

राजकोषीयहुण्डियोंकीनीलामीहेतु अधिसूचितराशियाँ(1 जनवरी, 2022 – 31 मार्च, 2022)(करोड़रुपए)
नीलामीकीतिथि91 दिवसीय182 दिवसीय364 दिवसीयजोड़
05 जनवरी, 20225,00010,00011,00026,000
12 जनवरी, 20225,00010,00011,00026,000
19 जनवरी, 20225,00010,00011,00026,000
25 जनवरी, 20225,00010,00011,00026,000
02 फरवरी, 20225,00010,00011,00026,000
09 फरवरी, 20225,00010,00011,00026,000
16 फरवरी, 20225,00010,00011,00026,000
23 फरवरी, 20225,00010,00011,00026,000
02 मार्च, 20225,00010,00011,00026,000
09 मार्च, 20225,00010,00010,00025,000
16 मार्च, 20225,00010,00010,00025,000
23 मार्च, 20225,00010,00010,00025,000
30 मार्च, 20225,00010,00010,00025,000
जोड़65,0001,30,0001,39,0003,34,000

भारत सरकार, भारतीय रिजर्व बैंक के परामर्श से, भारत सरकार की आवश्यकताओं, बाजार की स्थितियों और अन्य प्रासंगिक कारकों के आधार पर, देय राशि देने के बाद, अधिसूचित राशि और राजकोषीय हुंण्डियों की नीलामी के समय को संशोधित करने के लिए लचीलापन जारी रखेगी। अत:, परिस्थितियों के अनुसार, जिसमें बीच में पड़ने वाले अवकाश जैसे कारण भी शामिल होंगे, इस कैलेण्डर में परिवर्तन किया जा सकेगा। यदि ऐसे कोई परिवर्तन हों, तो नियमित प्रेस विज्ञप्तियों के माध्यम से इनकी सूचना दी जाएगी।

राजकोषीय हुण्डियों की नीलामी, भारत सरकार द्वारा जारी सामान्य अधिसूचना सं.-एफ 4(2)-डब्ल्यू एंड एम/2018, दिनांक 27 मार्च, 2018, समय-समय पर यथासंशोधित, में विनिर्दिष्ट शर्तों के अध्यधीन होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed