मधुबन घटना मामले में अभियुक्त शेख मोबिन हथियार के साथ गिरफ्तार

चंदन पाल की रिपोर्ट
धनबाद – मधुबन घटना मामले में पुलिस को एक और कामयाबी मिली है। नामजद अभियुक्त शेख मोबिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।शेख मोबिन हथियार के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया है। उसके पास से एक देशी पिस्टल और चार गोली बरामद हुआ है। ट्रैफिक डीएसपी अरविन्द कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेस में जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार शेख मोबिन शेख डब्लू गुट का सदस्य है। डीएसपी ने बताया कि अभी तक मधुबन घटना मामले में 19 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 70 से 80 नामजद अभियुक्त एवं अप्राथमिक अभियुक्तों की पुलिस को अभी भी तलाश है और लगातार छापामारी जारी है। मधुबन कांड में अबतक कुल 12 FIR दर्ज हो चुके हैं। बता दें कि मधुबन की घटना 9 जनवरी की है। धर्माबांध ओपी तथा मधुबन थाना अंतर्गत वर्चस्व को लेकर बम बाजी, गोली बारी, आगजनी एवं बाघमारा एसडीपीओ पर पथराव किया गया था।
