मनरेगा कर्मी 1 जुलाई तक रहेंगे सांकेतिक हड़ताल पर

0

पथरगामा से शशी भगत की रिपोर्ट

झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर सरकार के शोषण के विरोध में काला बिल्ला लगाकर गत 22 जून से आंदोलनरत प्रखंड के सभी मनरेगा कर्मी आज से सांकेतिक हड़ताल पर चले गए।इसकी लिखित सूचना पथरगामा प्रखंड विकास पदाधिकारी सह मुख्य कार्यक्रम पदाधिकारी बासुदेव प्रसाद को देते हुए मनरेगा कर्मचारी संघ के प्रखंड अध्यक्ष नजमुल हुदा ने बताया कि सभी मनरेगा कर्मी  01 जुलाई तक सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे।बताया गया कि इधर सरकारी शोषण के विरोध में काला बिल्ला लगाकर सरकारी कार्य किया जा रहा था परंतु बताया गया कि सरकारी स्तर पर कारवाई नहीं होने से राज्य संगठन के निर्देश पर आज सोमवार से सांकेतिक हड़ताल शुरू किया गया है।मौके पर संजय कुमार ठाकुर, निमाय कुमार, अब्दुल मजीद, रोशन कुमार ,प्रदीप कुमार आदि तमाम मनरेगा कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed