महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनी सीता

0

गोडडा कार्यालय

पथरगामा प्रखंड के माॅ योगिनी शक्ति पीठ के  भक्त गृह में  आज जिला महिला कांग्रेस की आयोजित बैठक में प्रखंड अध्यक्ष समेत प्रखंड समिति के अन्य पदाधिकारियों का चयन किया गया। बैठक की अध्यक्षता महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सोनी झा ने की। बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दिनेश यादव, प्रवक्ता राजीव झा, पथरगामा प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो उपस्थित थे।मिली जानकारी के अनुसार बैठक में सर्व सम्मति से पथरगामा प्रखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीता को मनोनीत किया गया वहीं कोषाध्यक्ष नौशना आजमी , सचिव बीवी रोशन को मनोनीत किया गया। मौके पर जिला अध्यक्ष दिनेश यादव ने अपने संबोधन में संगठन की मजबूती और विस्तार पर बल दिया। उन्होंने केंद्र सरकार के द्वारा पारित किसान बील पर निशाना साधते हुए  किसान विरोधी बताया। बैठक में महागामा प्रखंड महिला कांग्रेस की अध्यक्ष तबस्सुम , मेहरमा प्रखंड अध्यक्ष सिफर नाज , बसंतराय प्रखंड अध्यक्ष अनवरी बेगम के अलावा पंचायत अध्यक्ष एवं सचिव मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed