मानव सेवा आश्रम ने किया जरूरतमंदो के बिच वस्त्र वितरण

0

गोडडा कार्यालय            

आज स्थानीय बड़ी काली मंदिर के प्रांगण में मानव सेवा आश्रम के जिला अध्यक्ष प्रीतम गाडिया के नेतृत्व में जरूरतमंदो के बिच किया गया वस्त्र एवं कंबल वितरण।आश्रम के संस्थापक शशि भूषण एवं संरक्षक लक्ष्मी चन्द्र अग्रवाल ने बताया की आश्रम ज़रूरतमंदों के बिच में लगातार वस्त्र वितरण कर रहीं है ,जिसे व्यवसायियों के सहयोग से वस्त्र एकत्रित कर के किया जाता है। आज के कंबल वितरण में स्वण् विधावती देवी की स्मृति में पोत्र राज गुप्ता,पोत्री सुश्री सोनी कुमारी, मोनी कुमारी एवं  संस्था के संरक्षण लक्ष्मी अग्रवाल और प्रितम गाडिया ने किया। आज जरूरतमंदो मे दिप नारायण सिंह,  राज कुमार पंडित,  सुगनी देवी, बनिया देवी, बजरंगी ततवा,  रामेश्वर रजक, चंद्रिका देवी, कलेश्वर यादव, राजेश साह,  गंगा साह, बटेश्वरी देवी, पिंकी देवी , सावित्री देवी,  कांति साह, तेजनारायण पासी, लखिया देवी,  सिता देवी , नफिसा खातून,  मिना देवी  सहित कुल 85 लोगों को वस्त्र,  साड़ी,  टी.शर्ट एवं कंबल का वितरण संस्था द्वारा किया जा रहा है। श्री गाडिया ने बताया की वस्त्र वितरण का कार्यक्रम लगातार कुछ अंतरालों में करवाया जायेगा। उन्होंने लोगों से अपील कर कहा कि  वैसे जरूरतमंद जो वस्त्र लेने में सक्षम नहीं है उन जरूरतमंदो की सूची उपलब्ध करवाने से संस्था उन्हें वस्त्र उपलब्ध करवायेंगी। मौके पर सचिव जवाहर लाल सिंह, कोषाध्यक्ष मसि लाल सौरेन,  सदस्य जवाहर भगत, विशु सिंह, लालपरी देवी, बसंती देवी, जुगनू अली, हर्ष गाडिया,  दिलीप बजाज, विनोद जोशी, खगेन्द्र महतो, रंजीत साह,  जन्मजय सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed