मुखिया ने धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन किया

0

पथरगामा से शशी भगत की रिपोर्ट    

 पथरगामा प्रखंड के चिलकारा गोविंद स्थित पैक्स में बनाए गए धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन पंचायत की मुखिया मीना देवी ने फीता काटकर किया। मौके पर मुखिया ने   पैक्स अध्यक्ष राधाकांत रमानी ने किसानों से अपील की  कि अपने धानों की बिक्री यहीं पर करें ताकि  सरकार द्वारा समर्थित मूल्य 2050 रुपया प्रति क्विंटल का लाभ मिल सके साथ ही कहा की  किसान जल्द से जल्द निबंधन करा ले  ताकि धान की  बिक्री  पैक्स में कर सके स मौके पर मौजूद संजय कुमार भगत, राजकिशोर साह, रामेश्वरम रमानी आदि दर्जनों किसानों से निर्धारित मूल्य पर धान का क्रय किया गया।मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी बासुदेव प्रसाद, पैक्स अध्यक्ष राधाकांत रमानी , पैक्स सहायक प्रबंधक प्रदीप कुमार मंडल, कार्यकारिणी सदस्य नीतू देवी,  इलियास अंसारी सहित अनेको ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed