रांची में होने वाले महिला एशियन हाकी चैंपियनशिप ट्रॉफी का अनावरण धनबाद में किया गया

0

चंदन पाल की रिपोर्ट

धनबाद: झारखंड की राजधानी रांची में 27 अक्टूबर से आयोजित होने वाली एशियन हॉकी चैंपियनशिप का ट्रॉफी का अनावरण समारोह धनबाद के कला भवन में किया गया। इसके मुख्य अतिथि विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद के प्रति कुलपति डॉ पवन पोद्दार ,विशिष्ट अतिथि एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री कमलकांत गुप्ता, धनबाद जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष एस एम हाशमी, जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार शर्मा थे। सभी आगंतुक विशिष्ट लोगों ने एशियाई महिला हॉकी ट्रॉफी का अनावरण कलाभवन में किया।

सबसे पहले मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को धनबाद हॉकी के अध्यक्ष शुभाशीष राय एवं महासचिव अरविंद कुमार सिंह ने फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। धनबाद हॉकी के महासचिव ने स्वागत भाषण में बताया कि भारत के लिए यह एक ऐतिहासिक दिन है कि भारत की धरती में पहली बार एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप का मेजबानी हॉकी इंडिया को मिला है जो की झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित होने जा रहा है जिसमें भारतीय टीम में झारखंड के तीन स्टार खिलाड़ी शामिल हैं। हमें उम्मीद है कि इस वर्ष एशियन ट्रॉफी भारत की महिला टीम ही जीतेगी ।
प्रति कुलपति ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह का अंतरराष्ट्रीय हॉकी खेल का आयोजन झारखंड में होने से यहां पर खिलाड़ी का उत्साह और बढ़ेगा और अगर खिलाड़ी खेल को खेलेंगे तो दूसरे चीजों पर ध्यान नहीं देंगे। धनबाद में हॉकी का एक भी एस्ट्रो टर्फ नहीं है। अगर झारखंड सरकार एवं धनबाद जिला खेल विभाग के सहयोग से एक स्टेडियम बन जाये तो यहां पर हॉकी खिलाड़ियों की संख्या में वृद्धि होगी। खेल के आयोजन में हमेशा मैं खिलाड़ियों के बीच रहूंगा चाहे कोई भी खेल हो मैं राष्ट्रीय मलखान खिलाड़ी रह चुका हूं और मैं खिलाड़ियों की हर समस्या को समझता हूँ।

वहीं एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने कहा कि ट्रॉफी का अनावरण आयोजन धनबाद में होना धनबाद के खिलाड़ी सहित खेल प्रेमियों के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। जिला प्रशासन खेल के लिए हर तरह का सहयोग करेगा।

मंच का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन धनबाद जिला ओलंपिक संघ के अपर सचिव सूरज प्रकाश लाल ने किया।
ट्रॉफी अनावरण समारोह में मुख्य रूप से धनबाद हॉकी के महासचिव अरविंद सिंह, अध्यक्ष शुभाशीष राय, जिला ओलंपिक संघ के महासचिव रंजीत केसरी, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट जुबेर आलम, प्रमोद कपूर, मनोज शर्मा, सूरज प्रकाश, अभिषेक पांडे, नंदन मित्रा, चंदन कुमार, दीपक साहू, शेखर, प्रमोद कुमार, मनोज कुमार, विनोद कुमार, जितेन कुमार, इजहार आलम, आसिफ, गौरव प्रताप सिंह, दीपक कुमार सहित कई खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *