राममय हुआ रामराज मंदिर, चिटाही धाम, नौ दिवसीय अनुष्ठान कलश यात्रा के साथ शुरू


चंदन पाल की रिपोर्ट
धनबाद/ चिटाही धाम : रामराज चिटाही धाम में कलश यात्रा के साथ महायज्ञ का शुभारंभ आज भव्य रूप में शुरू हुआ। मुख्य यजमान सांसद ढुलू महतो,पत्नी सावित्री देवी सहित हजारों श्रद्धालु कलश यात्रा में शामिल हुए। भगवा ध्वजा से पुरा क्षेत्र पटा है। इसमें नौ दिनों तक महायज्ञ सहित कई कार्यक्रम होंगे।
नौ दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन दामोदर नदी से भव्य कलश शोभा यात्रा निकाला गया।जिसमें तरह तरह की झांकी हाथी, घोड़ा राज्य के आकर्षक नृत्य के साथ शोभा यात्रा चिटाही रामराज मंदिर पहुंची। महायज्ञ में मुख्य यजमान सांसद ढुलू महतो,धर्मपत्नी सावित्री देवी है। वहीं बाघमारा विधायक शत्रुध्न महतो भी पूरे परिवार के साथ कलश यात्रा में शामिल हुए।
6 फरवरी को श्री श्री रविशंकर जी के द्वारा प्रवचन का आयोजन साथ ही भव्य भगवती जागरण जिसमें भजन गायिका स्वाति मिश्रा शामिल होंगी
7 फरवरी को साध्वी सरस्वती जी द्वारा प्रवचन कार्यक्रम और भजन संध्या जिसमे मुंबई से आए कलाकार सूर्य प्रकाश दुबे शामिल होंगे।
8 फरवरी को कवि सम्मेलन का आयोजन जिसमें प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास शामिल होंगे।
9 फरवरी को भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
10 फरवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
11 फरवरी को रामायण सीरियल के राम अरुण गोविल का आगमन होगा।
इसके साथ ही 12 फरवरी को गंगा आरती, आकर्षक विद्युत सज्जा संध्या कार्यक्रम का आयोजन आतिशबाजी के साथ भव्य तरीके से किया जाएगा जिसमें धनबाद सांसद ढुल्लू महतो बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो सहित राज्यभर से कई बड़े नेता शामिल होंगे।