राष्ट्रपति की व्यस्तता की वजह से भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज, धनबाद की टीम को समय नहीं मिला, राष्ट्रपति कार्यालय ने कुमार मधुरेंद्र सिंह को ईमेल कर जानकारी दी

0

मनीष रंजन की रिपोर्ट

धनबाद: धनबाद के सामाजिक कार्यकर्त्ता लोकहक मानव सेवा काउंसिल के केंद्रीय उपाध्यक्ष तथा भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज, धनबाद के कार्यकारिणी के चेयरमैन के सलाहकार कुमार मधुरेन्द्र सिंह शिथिल पड़े भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज, धनबाद के कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर राष्ट्रपति महोदया को पत्र लिखकर ईमेल किया था। राष्ट्रपति कार्यालय से आदेश आने के बाद उपायुक्त सह पदेन अध्यक्ष सुश्री माधवी मिश्रा ने चुनाव करवाकर नई कार्यकारिणी सदस्यों की कार्यकारिणी बनाई। श्री कौशलेंद्र कुमार सिंह के चेयरमैन के साथ नौ अन्य सदस्यों की कार्यकारिणी बनी। नयी कार्यकारिणी के बाद समिति के सदस्यों ने झारखंड के राज्यपाल से मुलाकात कर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज, धनबाद को और ऊंचाई पर ले जाने के लिए सरकारी स्तर पर उसे सक्रिय करने की अपील की। सीमित संसाधन होने के बावजूद चेयरमैन सलाहकार कुमार मधुरेंद्र सिंह सभी कार्यकारिणी के सदस्यों एवं आजीवन सदस्यों के साथ समन्वय बनाकर उसे नयी ऊंचाई पर ले जाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसी संदर्भ में उन्होंने देश की राष्ट्रपति महोदया से भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज, धनबाद की टीम को मुलाकात करने के लिए पत्र लिखकर ईमेल किया था। आज राष्ट्रपति कार्यालय ने उनके ईमेल का जवाब भेजा कि राष्ट्रपति की कार्य व्यस्तता की वजह से समय नहीं दिया गया लेकिन भविष्य में समय मिलने की बात से इंकार नहीं किया जा सकता। यह जानकारी कुमार मधुरेंद्र सिंह ने अनंत सोच लाइव न्यूज पोर्टल को दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *