रेडक्रॉस सोसाइटीज, धनबाद ने महर्षि चरक जयंती पर आयुर्वेदिक शिविर का आयोजन किया

0

मनीष रंजन की रिपोर्ट

धनबाद: भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज,धनबाद अब अपने वास्तविक रूप में काम करने लगी है। रेडक्रॉस सोसाइटीज की नई कार्यसमिति लगातार शिविरों का आयोजन कर रही है जिससे आमजन को फायदा हो रहा है। चिकित्सा शिविर, रक्तदान शिविर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहें हैं। आज इसी कड़ी में महर्षि चरक जयंती के अवसर पर आयुर्वेद चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पदेन उपाध्यक्ष भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज सह सदर अनुमंडल दंडाधिकारी श्री उदय रजक ने भी उपस्थिति दर्ज करा कर सोसाइटीज के सदस्यों का हौसलाअफजाई किया। कार्यकारिणी के तरफ से उन्हें शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।

आज के इस विशेष कार्यक्रम में कार्यकारिणी अध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार सिंह कार्यकारिणी सह उपाध्यक्ष भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज धनेश्वर महतो, अध्यक्ष के सलाहकार कुमार मधुरेन्द्र सिंह, सचिव श्री रविन्द्र नाथ ठाकुर, संयुक्त सचिव दिलीप सिंह, बेनजीर परवीन, कोषाध्यक्ष श्वेतांबरा पाठक, नोडल पदाधिकारी डाॅ जिम्मी अभिषेक, नोडल पदाधिकारी देवेन्द्र कुमार एवं अनिल भगत, पुर्व उपाध्यक्ष सह झारखंड आईएमए अध्यक्ष डाक्टर ए के सिंह, आजीवन सदस्य लीला माजी, उज्जवल नायक एवं विश्व आयुर्वेद परिषद झारखंड इकाई से प्रदेश सचिव डाॅ टी के साहा, डाॅ सी पी दुबे, डाॅ श्रीमती कुमकुम,जिला आयुष पदाधिकारी डाॅ अमरेंद्र कुमार पाठक, जिला आयुर्वेद चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ वी के गोस्वामी, डाॅ आर एस तिवारी, डाॅ शेखर कुमार, डाॅ एम साहू, डाॅ अर्जुन पाण्डेय, डाॅ दिलीप कुमार, डाॅ कात्यान पांडेय, केशव हडोदिया, नयन कुमार आदि उपस्थित थे। उपस्थित सभी जनों ने महर्षि चरक जयंती पर उन्हें पुष्प अर्पित कर नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *