लालमणि वृद्धाश्रम एवं ओल्ड एज होम में संस्थापक स्व मनोरंजन सिंह की पूण्य तिथि मनायी गई

0

मनीष रंजन की रिपोर्ट

धनबाद: आज दिनांक 14-07-2024,रविवार को लोहार बरवा रोड, आसन डाबर, टुंडी रोड में लालमणि वृद्धाश्रम के संस्थापक स्वर्गीय मनोरंजन सिंह की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में आश्रम में आश्रय ले रहे सभी बुजुर्ग एवं अन्य सेवाकर्त्ता उपस्थित थे। सर्वप्रथम स्वर्गीय मनोरंजन सिंह की पत्नी नीतू सिंह आश्रम के अध्यक्ष नौशाद गद्दी, सह सचिव सुरेन्द्र यादव, समाजसेवी कुमार मधुरेंद्र सिंह, रोहित कुमार भारती, सुबल सिंह, शांति देवी सहित आश्रम में निवास करने वाले माता पिता तुल्य बुजुर्ग लोगों ने उनकी तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। साथ ही बुजुर्गो ने अपना आत्मिक आशीर्वाद दिया।
साबलपुर के ओल्ड ऐज होम मे भी आश्रम के संस्थापक स्व मनोरंजन सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। यहां भी उनके तस्वीर पर फूल माला चढ़कर पुण्यतिथि मनाई गई। आश्रम के अध्यक्ष नौशाद गद्दी ने कहा कि हम तीन दोस्तों स्व. मनोरंजन सिंह स्व. रामजी यादव और मैंने 2006 में इस वृद्धाश्रम की नीव असहाय वृद्ध माताओं पिताओं के आश्रय एवं सेवा के लिए रखी थी। उस समय आश्रम में महज दो खपड़े के कमरे थे। लेकिन आज स्व. मनोरंजन सिंह, स्वर्गीय रामजी यादव और मेरा संघर्ष प्रयास रंग लाया जिससे आश्रम का विकास, उन्नति और धनबाद वासियों का आश्रम के प्रति खास ख्याल और सेवा से बढ़ता ही गया। आज मेरे दोस्त स्व. मनोरंजन सिंह के पुण्यतिथि पर इस महान आश्रम स्थापना रूपी ईश्वरीय कार्य में साथ देने के लिए हार्दिक नमन और मैं महसूस करता हूं कि जितनी ज्यादा आश्रम के वृद्ध माताओं पिताओं की सेवा निस्वार्थ भाव से करते रहेंगे उतनी ही उनकी आत्मा को शांति मिलती रहेगी। उन्होंने कहा कि स्व. मनोरंजन सिंह की स्वर्गीय माता के नाम पर ही लालमणि वृद्धाश्रम रखा गया था। वर्तमान में 35 माताओं पिताओं का व्यवस्थित ढंग से जीवनयापन आश्रम में खुशी-खुशी हो रहा है और हम बेटे बेटियों के कारण ही उनके चेहरों पर मुस्कान हैं। सबसे बड़ी बात आश्रम में आश्रय ले रहे बुजुर्ग हम सबो के प्यार एवं आदर की वजह से अब कहीं और जाना नहीं चाहते।

आश्रम के समस्त बुजुर्गों ने स्वर्गीय मनोरंजन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किया एवं उनकी पत्नी नीतू सिंह को आश्रम के सेवा कार्यों के लिए धन्यवाद एवं आशीर्वाद दिया।
आज रोहित कुमार भारती के पिता स्वर्गीय मिथिलेश भारती की भी पुण्य तिथि थी। लालमणि वृद्धाश्रम, कदैया एवं ओल्ड एज होम में रोहित कुमार भारती ने मिष्ठान एवं टांफी सभी बुजुर्ग महिला एवं पुरुष के बीच में वितरण किया और सभी ने स्वर्गीय मिथिलेश भारती जी को श्रद्धांजलि दी और रोहित कुमार भारती को आशीष दिया।
इस मौके पर आश्रम के अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद गद्दी, कोषाध्यक्ष प्रशांत वर्मा, सहसचिव सुरेंद्र यादव, सक्रिय सदस्य ओमकार मिश्रा, समाजसेवी कुमार मधुरेन्द्र सिंह , रोहित कुमार भारती, अजय ठाकुर, सीताराम चौधरी, बाबू जान सोरेन, विमला देवी, कमली देवी, नूरजहां खातून, फईम अंसारी, अजीत चक्रवर्ती, मनमोहन सरकार, सुबल सिंह, शांति देवी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *