लॉ कॉलेज के छात्रों ने जननायक स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो के पुत्र राजकिशोर महतो के निधन के उपरांत उनकी एक तस्वीर बनाकर कॉलेज के प्राचार्य को सौंपते हुए अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

0

धनबाद : चंदन पाल की रिपोर्ट

लॉ कॉलेज के छात्रों ने जननायक स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो के पुत्र राजकिशोर महतो के निधन के उपरांत उनकी एक तस्वीर बनाकर कॉलेज के प्राचार्य को सौंपते हुए अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर प्राचार्य कमल किशोर ने बताया कि पिछले 29 सालों से राजकिशोर महतो लॉ कॉलेज के सचिव के पद पर थे और छात्रों तथा कॉलेज कर्मियों के बीच उनकी अभिभावक की भूमिका रही है। उनके आकस्मिक निधन के उपरांत वह लोग अपने को अभिभावक विहीन मान रहे हैं। उनकी कमी खल रही है। साथ ही छात्रों ने उनके सम्मान में तस्वीर बनाकर उन्हें सौंपा है। जो लॉ कॉलेज के छात्रों की राजकिशोर महतो के प्रति श्रद्धा को दर्शाता है। मौके पर उपस्थित छात्रों ने बताया कि उन लोगों ने राजकिशोर महतो के रूप में अपने अभिभावक को खो दिया है। जिससे वह लोग काफी मर्माहत है और उनकी याद में अपने हाथों से तस्वीर बनाकर प्राचार्य को सौंपा है। साथ ही स्वर्गीय राजकिशोर महतो के बताए हुए आदर्शों का वह लोग अनुसरण करेंगे। मालूम हो कि पिछले दिनों राजकिशोर महतो की आकस्मिक निधन हो गई थी। जिसमें कई राजनीतिक दल के नेताओं ने आकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया था। स्व राजकिशोर महतो झारखंड आंदोलन के प्रेरणादायक स्व विनोद बिहारी महतो के पुत्र थे। वह टुंडी, सिंदरी, गिरिडीह जैसे स्थानों से लगातार चुनाव जीतते रहे थे। वह पेशे से सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed