लोकहक मानव सेवा काउंसिल ने विभिन्न संस्थाओं को ऑक्सीमीटर प्रदान किए

0

मनीष रंजन की रिपोर्ट

सामाजिक संस्था लोकहक मानवसेवा कौंसिल एवम मानव अधिकार अपराध एवं भ्रष्टाचार विरोधी संगठन ने धनबाद के विभिन्न जगहों पर सामाजिक दायित्व निभाते हुए कई उपकरण बांटे। केंद्रीय उपाध्यक्ष कुमार मधुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में आज सबसे पहले जीवन संस्था धनसार बस्ताकोला का दौरा किया। इस दरमियान वहां के बच्चों के साथ कुछ पल बिताया गया। लोकहक मानव सेवा परिषद के पूरी टीम के स्वागत के लिए जीवन संस्था के अध्यक्ष श्री अनिल कुमार सिंह,संस्थापक सचिवश्री एस के सिंह, मनोवैज्ञानिक, विशेष शिक्षक प्रियंका रानी, अमन अहमद,कीमती कुमारी एवं करुणा देवी होस्टल इंचार्ज स्वागत में उपस्थित थे। लोकहक मानव सेवा परिषद के द्वारा चूड़ा ,गुड़ ,सर्फ ,साबुन बिस्कुट एवं चार ऑक्सीमीटर एवम अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई गई।
लोकहक मानवसेवा काउंसिल एवम मानव अधिकार अपराध एवं भ्रष्टाचार विरोधी संगठन केंद्रीय उपाध्यक्ष कुमार मधुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में इस अवसर पर श्री अजय वर्णवाल,श्री प्रमोद गोयल, श्री वेद प्रकाश दुबे,श्री विकाश सिंह,श्री रोहित कुमार भारती,श्री मनोज कुमार बर्णवाल, श्री उत्तम कुमार , श्री अशोक सर्राफ, श्री अनिल खेतान आदि उपस्थित थे।
आज एक अन्य जगह लालमणी वृद्धाश्रम में लोकहक मानव सेवा काउंसिल के पदाधिकारियों ने वहां रह रहे बुजुर्ग माता पिता के बीच जाकर वहां के सचिव श्री बी सुधीर को दो ऑक्सीमीटर दिया गया।

एक अन्य सामाजिक कार्यक्रम के अंतर्गत वर्णवाल युवा मंच धनबाद जिले के सचिव श्री सुनील कुमार वर्णवाल को भी आज दो ऑक्सीमीटर अध्यक्ष श्री रोहित कुमार भारती के द्वारा प्रदान किया गया जिसमें केंद्रीय उपाध्यक्ष कुमार मधुरेन्द्र सिंह,श्री विकाश सिंह,श्री रंजीत सिंह, श्री रोहित भारती, श्री मनोज कुमार वर्णवाल एवं श्री उत्तम कुमार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed