वीर कुंवर सिंह नगर में वीर कुंवर सिंह जी की प्रतिमा लगाने के लिए स्थल का भूमि पूजन

0

चंदन पाल की रिपोर्ट

महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की विशाल प्रतिमा स्थापित करने के लिए भूमि पूजन।
धनबाद :- आज दिनांक 24-11-23 को वीर कुंवर सिंह नगर के मुख्य द्वार पी के रॉय कालेज के पास महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की विशाल प्रतिमा लगाने के लिए वीर कुंवर सिंह नगर के वासियों ने भूमि पूजन किया। सुबह 10 बजे भूमि पूजन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। पंडित नवल किशोर तिवारी ने पुरे विधि विधान के साथ पूजा सम्पन्न कराया। यजमान के रूप में कॉलोनी के अरविंद कुमार सिंह उर्फ छोटे सिंह पुजा पर बैठे। कॉलोनी के उमेश सिंह ने बताया कि पूरे कॉलोनी के लोगों के आपसी सहयोग से विशाल प्रतीमा का निमार्ण कराया जायेगा। पुरे कॉलोनी के लोग तन मन धन से सहयोग कर रहे हैं। बहुत जल्द महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की विशाल प्रतिमा लगाकर पूरे धूम धाम से अनावरण किया जाएगा।
भूमि पूजन कार्यक्रम में सर्वश्री रासबिहारी सिंह, प्रेम सिंह, नागेश्वर सिंह, विनय सिंह, गोपाल दुबे, रेवती रमण सिंह, निराला जी, विजय दुबे, संजीत सिंह,रमाशंकर तिवारी, मनोज सिंह, अरविंद सिंह, मनी सिंह, नथुनी सिंह, सतीश सिंह, सुमित पांडेय, संजय सिंह, बबलू सिंह, दीपक सिंह सहित कॉलोनी के कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *