समाजसेवी कुंभनाथ सिंह एवं दिलीप सिंह ने धनबाद पब्लिक स्कूल,हीरक शाखा की विज्ञान संकाय की टाॅपर अनुष्का सिंह को सम्मानित किया

0

मनीष रंजन की रिपोर्ट 

धनबाद: दिनांक 21-05-2025 को 12वीं कक्षा की छात्रा अनुष्का सिंह को समाजसेवी श्री कुंभनाथ सिंह व युवा शक्ति के संयोजक दिलीप सिंह ने धनबाद पब्लिक स्कूल, हीरक ब्रांच की सीबीएसई बोर्ड से विज्ञान संकाय में टॉपर बनने के उपलक्ष्य में अंग वस्त्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया। अनुष्का सिंह ने हीरक ब्रांच,धनबाद पब्लिक स्कूल में विज्ञान में 94% अंक लायी है। दोनो समाजसेवियों ने अनुष्का सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अनुष्का अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है और निश्चित तौर पर इनका डॉक्टर बनने का सपना साकार होगा।

समाजसेवी श्री कुम्भनाथ सिंह ने कहा कि समाज में शिक्षा की रौशनी हरएक स्तर तक पहुँचाने के लिए जरूरतमंद छात्रों की आर्थिक एवं शैक्षणिक सहयोग भी मिलकर किया जायेगा। कोष का गठन करके इस प्रक्रिया को पूर्ण किया जायेगा।

युवा संघर्ष मोर्चा के संयोजक श्री दिलीप सिंह ने प्रतिभाशाली जरूरतमंद छात्रों की मदद करने के लिए हमेशा तत्पर रहने की बात कही। उन्होंने अनुष्का के माता-पिता के संघर्ष को भी सलाम किया जिन्होने तमाम कठिनाईयों के बावजूद भी अनुष्का की शिक्षा को निर्बाध रूप से जारी रखा। 

ज्ञात हो कि अनुष्का सिंह के पिता श्री पप्पू सिंह एक व्यवसायी हैं साथ ही साथ झारखंड अभिभावक महासंघ के अध्यक्ष हैं तथा राजनीतिक एवं सामाजिक दायित्व भी सक्रिय रूप से निभाते हैं।

इस अवसर पर झारखंड होमगार्ड एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री रवि मुख़र्जी, विनोद मिश्रा ,आशीष चौहान,अर्णव सिंह,सोनू सिंह आदि ने भी अनुष्का  को बधाई एवं शुभकामनायें दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed