सर्वधर्म सामुहिक विवाह समिति 17 जनवरी 2024 को 101 जोड़ों की सामुहिक विवाह करायेगी

0

चंदन पाल की रिपोर्ट

धनबाद : गरीब एवं अक्ष्म परिवारों के बच्चों की शादी कराने जैसे पूण्य कार्य का बीड़ा उठाने वाली संस्था सर्व धर्म सामुहिक विवाह समिति की बैठक समिति के चेयरमैन मंजीत सिंह की अध्यक्षता में प्रेसवार्ता की गई।

समिति के अध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि सर्व धर्म सामुहिक विवाह पिछले दस वर्षों से लगातार गोल्फ ग्राउंड धनबाद में कराई जा रही है। इस वर्ष भी 17 जनवरी 2024, बुधवार को 101 जोड़े का विवाह सभी धर्मों से जुड़े लड़के एवं लड़कियों का विवाह समिति के द्वारा की जा रही है। इस वर्ष के विवाह के लिए अबतक 40 फार्म भरे जा चुके हैं। आगामी पांच जनवरी फार्म भरने की अन्तिम तिथि रखी गई है। विवाह समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को न्योता दिया जाएगा। समिति ने आगे बताया कि सभी बच्चों को उपहार स्वरूप विवाह के बाद जरूरत की सामग्री भी दी जाएगी।

विवाह समारोह में शामिल होने के लिए धनबाद के सभी सामाजिक संस्था एवं सामाजिक कार्यकर्ता और गण्यमान्य लोगों को न्योता दिया जाएगा। आज की बैठक में द्वारिका प्रसाद तिवारी, संजय तिवारी, अशोक पंडित, तारक नाथ दास, दिलीप कुमार सिंह, दिनेश केशरी, लल्लू साव, राजेश मालाकार, विक्रम सिंह एवं गणेश शर्मा मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *