सेनेटाइजेशन कार्य मे नगर निगम ने बढ़ाई तेजी , भीड़ – भाड़ इलाक़ो को किया जा रहा सैनिटाइज

0

धनबाद। जिले में लगातार बढ़ती कोरोना मरीजों की संख्या के मद्देनजर नगर निगम भीड़ – भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों को सेनिटाइज करने की प्रक्रिया को और तेज कर दी है। सोमवार को रणधीर वर्मा चौक से लेकर कोर्ट रोड व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर केमिकल का छिड़काव किया गया। इस अभियान की मोनेटरिंग कर रहे नगर निगम के सिटी मैनेजर शब्बीर आलम ने बताया वर्तमान में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ा है। उपायुक्त के साथ नगर निगम की हुई पिछली बैठक में उपायुक्त द्वारा कई निर्देश प्राप्त हुए थे। इस आलोक में नगर निगम कोरोना वायरस को फैलने से रोकने हेतु सार्वजनिक स्थानों पर सेनेटाइजेशन अभियान चलाकर जगह जगह केमिकल का छिड़काव कर रही है। इसके मद्देनजर भीड़ – भाड़ वाले इलाकों पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है। उन्होंने बताया पूरे 55 वार्डो में सेनेटाइजेशन के लिए चार हजार केपेसिटी की पांच टैंकर को लगाया गया है। सप्ताह में दो बार हरेक एरिया को सेनेटाइज किया जाएगा। उन्होंने बताया उपायुक्त के निर्देशानुसार सभी 55 वार्ड की मैपिंग भी की जा रही है। इसके तहत वैसे एरिया जहाँ कोरोना संक्रमण फैलने की संभावनाएं अधिक है उन स्थानों को प्राथमिकता में लेते हुए सेनेटाइजेशन का कार्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed