स्वर्गीय मणींद्र नाथ मंडल की 75 वीं जयंती मनाई गई

0

चंदन पाल की रिपोर्ट

धनबाद: आज शहीद स्मारक सरायढेला एवं मेमको मोड़ में शहीद मनींद्र नाथ मंडल की 75वीं जयंती मनाई गई।सर्वप्रथम शहीद मनींद्र नाथ मंडल की धर्मपत्नी रेखा मंडल ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की। इस जयंती के अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने उपस्थित हुए।शहीद मणींद्र नाथ मंडल को याद करते हुए उपस्थित लोगों ने कहा कि वे झारखंड आंदोलन के एक अग्रणी आंदोलनकारी थे। आज स्वर्गीय मंडल जैसे वीर शहीदों की वजह से अलग झारखंड राज्य का सपना पूरा हो पाया है। समाज के लिए किए गए उनके कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने विस्थापितों के हक लिए लड़ाई लड़ी।
मौके पर रेखा मंडल ने कहा कि उनके पति मनींद्र नाथ मंडल का जन्म मां मनसा पूजा के दिन ही हुआ था और इसलिए उनका नाम मनी पड़ा। मनी यानी जो चमकता है और सबको अपनी चमक देता है वे थे मनींद्र नाथ मंडल।

इस अवसर पर समाजसेवी मयूर शेखर झा ने कहा कि मनींद्र नाथ मंडल सदैव किसान मजदूरों के हक अधिकार की लड़ाई लड़ते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *