स्वर्गीय राजीव गांधी के पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन

0

गोडडा कार्यालय

मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में आज कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश यादव के अध्यक्षता में भारत रत्न स्व0 राजीव गांधी के 76 वी जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजन किया गया।  इस मौके पर कांगे्रस कर्मियों ने स्वर्गीय गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके कार्यकाल ने किए गए महत्वपूर्ण कार्यों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में स्व0 गांधी द्वारा अपने कार्यकाल में किये गये महत्वपूर्ण कार्यों में प्रमुख रूप से दूरसंचार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मिशन एवं कंप्यूटर क्रांति अग्नि मिसाइल तथा दल बदल विरोधी कानून संविधान में संशोधन का पंचायती राज के प्रतिनिधियों को सत्ता का अधिकार राष्ट्रीय एकीकरण के तहत लोगोंवाल समझौता असम समझौता  के अलावा विदेश नीति में अमेरिका के साथ संबंधों को मजबूत करना एवं मालदीप में लोकतंत्र बहाल करने जैसी उपलब्धियों को गिनाया। कार्यक्रम के बाद कांगे्रसकर्मियों ने शहर के रिक्शा एवं ठेला चालकों के अलावा मजदूरों के बीच सेनीटाइजर एवं फल का वितरण किया। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती बिंदु मंडल, जिला पार्टी प्रवक्ता राजीव मिश्रा, शकील अहमद, प्रणय दुबे, सच्चिदानंद साह, रमेश मिश्रा,वंदना भारती, नसीमा, सोनी झा, विनय ठाकुर, शिशिर झा, राकेश रोशन, सोफिया, अशोक यादव,  गुलशन खातून सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed