स्वामी विवेकानंद जयंती पर भारतीय एकता शेर सेना के द्वारा सौ कंबल का वितरण

0

मनीष रंजन की रिपोर्ट

वर्त्तमान युवाओं के आदर्श स्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिन पर पार्क मार्केट, हीरापुर स्थित स्वामी विवेकानंद चौक पर उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोगों ने याद किया। माल्यार्पण करने वालों में धनबाद के विधायक श्री राज सिन्हा, धनबाद चैंबर ऑफ काॅमर्स,पार्क मार्केट, हीरापुर के संरक्षक श्री रामाशीष वर्मा, श्री राजेन्द्र वर्णवाल, कोषाध्यक्ष मनीष रंजन सहित कई संस्थाओं से जुड़े लोग भी शामिल थे।

वहीं एक विशेष कार्यक्रम में धनबाद के पूर्व मेयर श्री चंद्रशेखर अग्रवाल ने सामाजिक संस्था भारतीय एकता शेर सेना के द्वारा आयोजित धनबाद नगर निगम के सफाई कर्मियों को कंबल वितरण कार्यक्रम में आकर कंबल वितरित किया। पूर्व मेयर श्री चंद्रशेखर अग्रवाल जी का स्वागत धनबाद चैंबर ऑफ काॅमर्स, पार्क मार्केट, हीरापुर के संरक्षक श्री आशीष वर्मा ने पुष्प गुच्छा देकर किया। श्री चंद्रशेखर अग्रवाल ने स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को अक्षरशः पालन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने भारतीय एकता शेर सेना के द्वारा किये जा रहे सामाजिक दायित्व के प्रति सजग रहने को भी सराहा। भारतीय एकता शेर सेना के संस्थापक श्री रंजन गुप्ता ने पूर्व मेयर श्री चंद्रशेखर अग्रवाल जी को मेमेंटो देकर सम्मानित किया। भारतीय एकता शेर सेना के द्वारा लगभग एक सौ कंबल का वितरण किया गया। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष श्री रंजन गुप्ता ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष और भी सामाजिक कार्य किये जायेंगे। समारोह में धनबाद चैंबर ऑफ काॅमर्स, पार्क मार्केट, हीरापुर के संरक्षक श्री रामाशीष वर्मा,श्री अशोक भट्टाचार्य, कोषाध्यक्ष मनीष रंजन, सह सचिव राजेश साव, नारायण कर्ण सहित भारतीय एकता शेर सेना के तरफ से सर्वश्री मॄत्यूंजय कुमार, श्याम महतो, अमित कुमार, सोनू कुशवाहा, मनोज यादव, रामशरण स्वर्णकार एवं रीना देवी उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed