स्वामी विवेकानंद जयंती पर धनबाद विधायक एवं चैंबर के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया

0

मनीष रंजन की रिपोर्ट

आज के युवाओं को अगर किसी को अपना आदर्श मानना है तो उसमें सर्वोपरि हैं स्वामी विवेकानंद जी। उनके आदर्शों को लेकर ही आज के भारतीय युवा एक आदर्श संस्कृति कायम रख सकते हैं।
आज इसी क्रम में धनबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स, पार्क मार्केट, हीरापुर के पदाधिकारियों द्वारा स्थानीय विवेकानंद चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। धनबाद विधायक श्री राज सिन्हा ने माल्यार्पण समारोह में शामिल होकर सबसे पहले माल्यार्पण किया एवं लोगों से आह्वान किया कि आज के वर्तमान समय में अगर युवाओं में स्वामी विवेकानंद जी के आदर्श समा जायें तो उनकी सोच हमारे समाज के लिए भी आदर्श हो जायेगा।
धनबाद चैंबर के तरफ से अध्यक्ष श्री संजीव चौरसिया,सचिव श्री विनोद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री मनीष रंजन, संरक्षक श्री राजेन्द्र वर्णवाल, श्री अशोक भट्टाचार्य, श्री हीरालाल साव, सह सचिव श्री राजेश साव एवं कार्यकारिणी सदस्य श्री अजय अग्रवाल एवं मोहम्मद नईम ने माल्यार्पण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed