झारखंड के विभिन्न जिलों के 1556 श्रमिकों को लेकर कर्नाटक से पहुंची स्पेशल ट्रेन

0

वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण घोषित लॉकडाउन में कर्नाटक में फंसे झारखंड के विभिन्न जिलों के 1556 श्रमिक रविवार को बेलारी (कर्नाटक) से चली स्पेशल ट्रेन 06525 से धनबाद पहुंचे।

इस ट्रेन में धनबाद के 185, बोकारो के 102, चतरा के 25, देवघर के 12, दुमका के 15, पूर्वी सिंहभूम के 55, गढ़वा के 291, गिरिडीह के 99, गोड्डा के 22, गुमला के 11, हजारीबाग के 25, जामताड़ा के 21, खूंटी के 7, कोडरमा के 21, लातेहार के 40, लोहरदगा के 5, पाकुड़ के 47, पलामू के 358, रामगढ़ के 28, रांची के 39, साहिबगंज के 18, सरायकेला खरसावां के 38, सिमडेगा के 5 तथा पश्चिम सिंहभूम के 89 श्रमिक थे।

उपायुक्त श्री अमित कुमार के निर्देश पर श्रमिकों को सबसे आगे और सबसे पीछे वाली एक साथ 2 बोगियों से शारीरिक दूरी बनाकर प्लेटफार्म पर उतारा गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सैनिटाइजर से हैंड वॉश कराए गए और मास्क दिया गया। फूड पैकेट एवं पानी देकर उन्हें संबंधित जिले की बसों में बैठाया गया। कर्नाटक से आने वाले धनबाद के सभी 185 श्रमिकों को इंस्टीट्यूशनल क्वॉरेंटाइन सेंटर में भर्ती किया गया। अन्य जिलों के श्रमिकों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए 65 वाहनों का प्रबंध किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed