15 नवंबर से धान अधिप्राप्ति कार्य होगा शुरू

0

खरीफ विपणन मौसम 2020-21

https://uparjan.jharkhand.gov.in/Bazaar App पर ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

खरीफ विपणन मौसम 2020-21 में धान अधिप्राप्ति का कार्य 15 नवंबर 2020 से शुरू होगा।

इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री भोगेद्र ठाकुर ने बताया कि धान बिक्री करने के लिए किसानों को अपना निबंधन कराने के लिए आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, बैंक खाता का विवरण, कृषि कार्य हेतु प्रयुक्त भूमि का रकबा (खाता संख्या एवं प्लॉट संख्या सहित) संबंधित प्रखंड के अंचल अधिकारी से सत्यापन के बाद राज्य खाद्य निगम धनबाद या जिला आपूर्ति कार्यालय में आवेदन के साथ देना होगा।

उन्होंने बताया कि आवेदनों की जांच करने के बाद किसानों का निबंधन कार्य पूरा किया जाएगा। निबंधित सभी किसानों के आवश्यक सभी कागजात जिला आपूर्ति कार्यालय द्वारा ई-उपार्जन पोर्टल पर 15 दिसंबर 2020 तक अपलोड किए जाएंगे। यदि कोई किसान 15 नवंबर तक अपना निबंधन नहीं करा पाते हैं तो उसके बाद भी प्रक्रिया के तहत अपना निबंधन करा सकते हैं।

वर्ष 2020-21 का अनुमानित लक्ष्य छह हजार मैट्रिक टन तथा निबंधित किसानों का लक्ष्य 9000 निर्धारित किया गया है। वर्तमान में 8523 किसान निबंधित है। साधारण धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1868 रुपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड ए धान का 1866 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित है।

उन्होंने बताया कि धान अधिप्राप्ति की अवधि 15 नवंबर 2020 से 31 मार्च 2021 तक है। सीएमआर जमा करने की अवधि 30 सितंबर 2021 है।

जिले के किसान समय सीमा के अंदर ऑनलाइन के माध्यम से https://uparjan.jharkhand.gov.in/Bazaar App पर या संबंधित प्रखंड के सहकारिता पदाधिकारी / प्रखंड कृषि पदाधिकारी के माध्यम से भी पंजीकरण के लिए आवेदन जमा कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed