2021 में प्रसार भारती – डिजिटल/टीवी के दर्शकों की संख्या के बारे में प्रमुख तथ्य

0

वर्ष 2021 समाप्त होने वाला है, ऐसे में आइए एक नज़र डालते हैं कि प्रसार भारती ने दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो के अपने दो नेटवर्क के माध्यम से दर्शकों की पसंद के कंटेंट पेश करते हुए देश के कोने-कोने में लोगों से कैसे संपर्क स्थापित किया, कैसे लोगों को आवश्यक जानकारी दी और कैसे उनका मनोरंजन किया तथा कैसे दर्शकों व श्रोताओं को वहाँ की क्षेत्रीय भाषाओं और बोलियों में कार्यक्रम पेश किये।

2021 में, दूरदर्शन की लोकप्रियता ने नई ऊंचाइयों को छूआ, क्योंकि देश भर में डीडी चैनलों के दर्शकों की संख्या साथ मिलकर 6 बिलियन से अधिक हो गयी। ये चैनल 2021 में 680 मिलियन से अधिक दर्शकों तक पहुंचे।

Image

190+ देशों में फैले दर्शकों के साथ, दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो के 185 से अधिक यूट्यूब चैनलों को 2021 में एक बिलियन से अधिक बार देखा गया। 2021 की पूरी अवधि के लिए उनको ‘देखने का समय’ 94 मिलियन घंटे के एक शानदार आंकड़े के बराबर है।

Image

दुनिया भर में 190 से अधिक देशों और 790 शहरों में बढ़ती लोकप्रियता इस बात से स्पष्ट है कि 2021 में प्रसार भारती के ऐप न्यूज़ऑनएयर के श्रोताओं की संख्या 214 मिलियन+ दर्ज की गयी। आप यह ऐप यहां डाउनलोड कर सकते हैं – https://prasarbharati.gov.in/get-apps/

Image

जन-सेवा की अपनी जिम्मेदारी को पूरा करते हुए, सार्वजनिक प्रसारक महामारी के कठिन समय के दौरान भी लोगों के साथ मजबूती से खड़ा रहा है और इसने कोविड जागरूकता संदेश, डॉक्टरों के साथ मुफ्त परामर्श की सुविधा और महत्वपूर्ण सरकारी दिशानिर्देश देश के हरेक भाग में, प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचना सुनिश्चित किया है। ये कार्यक्रम विभिन्न भारतीय भाषाओं और बोलियों में प्रसारित की गई। इससे सम्बंधित कुछ आंकड़े निम्न हैं:

https://youtu.be/kYoiNRhpT8Y

दूरदर्शन नेटवर्क पर 2021 में कोविड-19 संबंधितकवरेज
क्रम संख्याकंटेटकाउंटअवधि (घंटे में)पहुंच (मिलियन में)
1सामाजिक संदेश34K532+95 M+
2प्रोमो384K106+6 M +
3विशेष कार्यक्रम3.8K1685+43 M +
4समाचार बुलेटिन59K22775+356 M+

यहां बताया गया है कि आप अपनी पसंद की भारतीय भाषा में ट्विटर और यूट्यूब पर प्रसार भारती नेटवर्क से कैसे जुड़ सकते हैं। प्रसार भारती नेटवर्क पर सभी ट्विटर हैंडल की सूची/लिंक – https://twitter.com/i/lists/173524864?s=20 । प्रसार भारती नेटवर्क पर सभी यूट्यूब चैनलों की सूची/लिंक – https://newsonair.com/live-tv-dd-channels/       

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed