मनीष रंजन की रिपोर्ट 

धनबाद: धनबाद में बुधवार को तिब्बती समुदाय ने पार्क मार्केट, हीरापुर चिल्ड्रेन पार्क में लगे तिब्बती वूलन मार्केट, ल्हासा मार्केट में विश्व शांति दिवस और विश्व मानवाधिकार दिवस का संयुक्त आयोजन किया। यह कार्यक्रम 14वें दलाई लामा को 36 वर्ष पूर्व मिले नोबेल शांति पुरस्कार की तिथि को स्मरण करते हुए आयोजित किया गया। इस दौरान दलाई लामा के 90 वर्ष पूरे होने पर उनके दीर्घायु, विश्व शांति और वैश्विक सद्भाव के लिए विशेष प्रार्थना की गई।

ल्हासा मार्केट, हीरापुर के अध्यक्ष पूर्व सांसद शेवांग ताषी ने बताया कि यह दिन तिब्बती समुदाय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रतिवर्ष हमलोग 9 दिसंबर को दलाई लामा को नोबेल का विश्व शांति पुरस्कार के मिलने पर हम सभी बहुत ही उत्साह के साथ मनाते हैं। चूंकि इस वर्ष वो नब्बे वर्ष के हो गए हैं इसलिए उनके दीर्घायु होने के लिए हम सभी पिछले 6 जुलाई से 6 जुलाई 2026 तक करूणा वर्ष के रूप में मना रहे हैं। इसके अंतर्गत हमलोग विशेष रूप से गरीब एवं जरूरतमंदों के बीच कंबल एवं स्वेटर का वितरण कर रहे हैं।

आज के इस विशेष कार्यक्रम के दौरान धनबाद नगर निगम के सफाई कर्मियों के बीच 800 कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त रविराज शर्मा, सहायक नगर आयुक्त श्री प्रकाश कुमार सहित नगर निगम के कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। तिब्बती समुदाय के सदस्यों ने बताया कि जरूरतमंदों की सहायता करना इस दिवस का मूल संदेश है, जो करुणा और मानवाधिकारों की रक्षा की भावना को मजबूत करता है।

अपने संबोधन में नगर आयुक्त रविराज शर्मा ने दलाई लामा के नोबेल पुरस्कार के 36वें वर्ष में इस तरह के सामाजिक दायित्व को निभाने के लिए ल्हासा मार्केट के सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *