चंदन पाल की रिपोर्ट 

धनबाद: धनबाद जिले के बेलगढिया में विस्थापितों के लिए बने टाउनशिप में शनिवार को झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक और तकनीकी अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर किए गए इस दौरे के दौरान प्रभारी डीजीपी तदाशा मिश्रा, बीसीसीएल के सीएमडीश्री मनोज अग्रवाल, धनबाद उपायुक्त श्री आदित्य रंजन और एसएसपी श्री प्रभात कुमार सहित सहित जिला प्रशासन एवं बीसीसीएल के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान टीम ने बेलगढिया टाउनशिप में मौजूदा हालात का आकलन किया और स्थानीय लोगों से सीधे संवाद किया। 

मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार ने प्रभावित परिवारों की समस्याएं, आशंकाएं और उनकी मांगों को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की परिस्थितियों का तकनीकी और प्रशासनिक स्तर पर लगातार मूल्यांकन किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर लोगों की सुरक्षा के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर भी विचार किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतिम निर्णय स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और संबंधित एजेंसियों से संवाद के बाद ही लिया जाएगा ताकि लोगों को न्यूनतम परेशानी हो।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र की स्थिति का स्थलीय जायजा लिया और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *