मनीष रंजन की रिपोर्ट 

धनबाद: भारतीय जनता पार्टी,धनबाद के वरीय पदाधिकारी श्री मुकेश पांडेय ने जनसमस्याओं सहित धनबाद के मुख्य सड़क से जुड़े लिंक रोड पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए धनबाद के नगर आयुक्त श्री रविराज शर्मा से उनके कार्यालय में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन को देखते हुए नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया कि जल्द ही लिंक सड़कों की सरकारी मापी कराकर अतिक्रमण पर कठोर कार्रवाई की जाएगी, जिससे आम नागरिकों को राहत मिलेगी। साथ ही साथ अन्य समस्याओं पर भी प्राथमिकता से दूर की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *