मनीष रंजन की रिपोर्ट 

धनबाद: भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज धनबाद की ओर से प्लस टू झारखंड आवासीय विद्यालय बगुला बस्ती, नावाडीह पंचायत में आज दिनांक 17-12-2025 को  प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान युथ रेडक्रॉस का चयन, माॅक ड्रिल और फर्स्ट एड ट्रेनिंग की प्रक्रिया प्रधानाचार्य श्रीमती मीरा कुमारी के नेतृत्व में शुरू हुई। प्रशिक्षण का मुल मंत्र बच्चों को आपात स्थिति में सहायता योग्य बनाना था। ज्ञात हो कि धनबाद के 36 सरकारी विधालयों में यह कार्यक्रम भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज धनबाद के द्वारा चलाया जा रहा है। 

आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज धनबाद के चेयरमैन कौशलेंद्र कुमार सिंह,कुमार मधुरेन्द्र सिंह कार्यकारिणी सदस्य सह चेयरमैन सलाहकार, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज धनबाद, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज धनबाद की कार्यकारिणी सदस्य सह कोषाध्यक्ष सह आपदा प्रबंधन प्रशिक्षक श्रीमती श्वेताम्बरा पाठक एवं आजीवन सदस्य प्रकाश लायक ने सक्रिय भुमिका निभाई।

आज के शिविर में यक्ष्मा के प्रति जागरूकता की जानकारी   श्री कौशलेंद्र कुमार सिंह के द्वारा दी गई। साथ ही सभी बच्चियों के बलगम लिए गए जिसकी जांच सदर अस्पताल धनबाद टीबी जांच केन्द्र के द्वारा की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *