मनीष रंजन की रिपोर्ट 

धनबाद: बिरसा मुंडा मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, धनबाद में सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत तीन दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। खेल का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रोफेसर धीरज कुमार उपनिदेशक आईआईटी-आईएसएम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। फुटबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन खेल प्रभारी सांसद प्रतिनिधि कैलाश कुमार गुप्ता, मनोज सिंह, धनबाद जिला फुटबॉल सघं महासचिव मृदुल बोस, कोषाध्यक्ष मो सलाउद्दीन,संयुक्त सचिव शुभंकर सरकार की देखरेख में हुआ। 

मंच संचालन शशि प्रकाश सिंह ने किया।निर्णायक की भूमिका प्रदीप नियोगी, दिलीप महतो, सरकार मरांडी, सनाउल्लाह अंसारी, दिलीप महतो ने निभाया। 

इस अवसर पर समाजसेवी मदन मोहन सिंह, नितिन भट्ट, मिल्टन पार्थसारथी, प्रदीप कुमार राम, सुनील चौधरी, विजय शर्मा, सुनील गुप्ता, संजय झा, चंद्रशेखर मुन्ना, देवाशीष पाल, विकास साव, राजेश कुमार सिंह, बालेश्वर सिंह, प्राची देवी, दुर्गा सिंह, पंकज गुप्ता, मुन्ना साहू, अनिल सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *