मनीष रंजन की रिपोर्ट 

धनबाद: आज दिनांक 22 दिसंबर 2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने झारिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार (जेआरडीए) द्वारा विकसित बेलगढ़िया टाउनशिप का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने बेलगढ़िया टाउनशिप स्थित जेआरडीए के प्रशासनिक भवन, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, स्कूल, बेलगढ़िया टीओपी, निर्माण कार्य, समेत टाउनशिप में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि दिनांक 24 दिसंबर 2025 को माननीय केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री, भारत सरकार श्री जी किशन रेड्डी का आगमन बेलगढ़िया टाउनशिप में होना है। इस दौरान माननीय मंत्री बेलगढ़िया टाउनशिप के विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे।

उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि बेलगढ़िया टाउनशिप में सभी मूलभूत सुविधाएं, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार- स्वरोजगार, स्किल डेवलपमेंट, बिजली, सड़क, पानी, सुरक्षा उपलब्ध कराना है। जिसके लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। 

मौके पर उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, वन्य प्रमंडल पदाधिकारी श्री विकास पालीवाल, निदेशक डीआरडीए श्री राजीव रंजन तथा जेआरडीए की टीम मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *