मनीष रंजन की रिपोर्ट 

धनबाद: भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज, धनबाद के तरफ से धनबाद जिले के 36 वरीय सरकारी स्कूल के बच्चों को आपदा प्रबंधन एवं जूनियर रेडक्रॉस सोसाइटीज के गठन हेतू लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।आज इसी सिलसिले में मॉडल स्कूल, गोविंदपुर एवं केजीवीवी, गोविंदपुर में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज, धनबाद के तरफ से कार्यकारिणी सदस्य सह चेयरमैन सलाहकार कुमार मधुरेन्द्र सिंह, कार्यकारिणी सदस्य सह कोषाध्यक्ष सह आपदा प्रबंधन प्रशिक्षक श्रीमती श्वेतांबरा पाठक एवं आजीवन सदस्य प्रकाश लायक ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई। स्कूल की प्रधानाचार्या ने कुमार मधुरेन्द्र सिंह एवं श्रीमती श्वेतांबरा पाठक को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। साथ ही केबीवीभी की शिक्षिकाओं ने भी भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज, धनबाद की टीम को सफल कार्यक्रम आयोजित करने के लिए धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *