

मनीष रंजन की रिपोर्ट
धनबाद: हर साल की भांति इस साल भी दिनांक 22-12-2025, देर रात्रि लायंस क्लब ऑफ धनबाद कोलफील्डस की ओर से धनबाद के एसएनएमएमसीएच में जाकर वहां के मरीजों के अटेंडेंटसों के बीच में 172 कंबल वितरित किए गए। यह जानकारी लायन सोमनाथ प्रुथी ने अनंत सोच लाइव न्यूज पोर्टल को दी। उन्होंने कहा कि वहां की भीड़ और जरूरत को देखते हुए यह निर्णय लिया गया कि एक-दो दिन में दोबारा 200 कंबल और वितरित किए जाएंगे।
इस नेक कार्य को सफल बनाने में लायन सोमनाथ प्रुथी, लायन हेमा प्रुथी, लायन बसंत बजाज, लायन एपीजे सिंह, लायन डॉ सुदेश चुग, लायन पंकज चौरसिया एवं लायन प्रशांत कुमार सिंह ने अहम भूमिका निभाई।
