मनीष रंजन की रिपोर्ट 

धनबाद: भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज, धनबाद के तरफ से धनबाद जिले के 36 वरीय सरकारी स्कूल के बच्चों को आपदा प्रबंधन एवं जूनियर रेडक्रॉस सोसाइटीज के गठन हेतू लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।आज इसी सिलसिले में सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, धनबाद में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज, धनबाद के तरफ से वाइस चेयरमैन श्री धनेश्वर महतो, कार्यकारिणी सदस्य सह चेयरमैन सलाहकार कुमार मधुरेन्द्र सिंह, कार्यकारिणी सदस्य सह कोषाध्यक्ष सह आपदा प्रबंधन प्रशिक्षक श्रीमती श्वेतांबरा पाठक एवं वाइस पैटराॅन ब्रजेन्द्र कुमार सिंह ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई। स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती नमिता कुमारी ने सभी का स्वागत एवं आभार प्रकट किया। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर आपदा प्रबंधन के अंतर्गत फर्स्ट एड देने के तरीके को भली भांति समझा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *