
मनीष रंजन की रिपोर्ट
धनबाद: धनबाद के हीरापुर क्षेत्र में देवसर माता परिवार, धनबाद इस बार अपना प्रथम उत्सव मनाने जा रहा है, जो पार्क मार्केट, हीरापुर के श्री बब्लू सेवाश्रम झरना पाड़ा रोड में दिनांक 28-12-2025 को 1.30 से शुरू होगा जिसमें श्री परितोष और श्रीमती मिनी श्री देवसर महिमा पाठ का गुणगान एवं भजनों की अमृत वर्षा करेंगे। यह जानकारी देवसर परिवार के तरफ से श्री जितेंद्र अग्रवाल ने प्रेस वार्ता कर दी। उन्होंने कहा कि इसमें कन्या पूजन एवं चुनरी उत्सव इसके विशेष आकर्षण रहेंगे, इसके साथ ही माता का अलौकिक दरबार सजेगा जिसमें हमारी कुलदेवी श्री देवसर माता विराजेंगी, साथ साथ में विभिन्न प्रकार के भोग और प्रसाद भी लगाएं जाएंगे।
उन्होंने कहा कि हरियाणा के भिवानी जिले के देवसर धाम में पहाड़ों में वास करती है हमारी देवसर माता जिन्हें हम सभी कुलदेवी के रूप में पूजते हैं और कृपा पाते हैं, यह मंदिर करीब 735 साल पुराना है।
सभी कार्यक्रम दोपहर 1.30 बजे से प्रारंभ होकर माता इच्छा तक चलेगा। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी भक्तों को आमंत्रित किया है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री देवसर माता परिवार के सभी सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहें हैं एवं तन-मन-धन से सम्पूर्ण सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
