चंदन पाल की रिपोर्ट 

धनबाद: धनबाद विधायक राज सिन्हा ने रविवार रात धनबाद स्टेशन के समीप अन्नपूर्णा रसोई सेवा समिति द्वारा आयोजित सेवा कार्यक्रम में भाग लिया। अन्नपूर्णा रसोई सेवा समिति लंबे समय से गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को प्रतिदिन निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराकर समाज सेवा की मिसाल पेश कर रही है।

भीषण ठंड को देखते हुए विधायक राज सिन्हा ने मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए बड़ी संख्या में जरूरतमंदों के बीच कंबलों का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड में गरीब और बेसहारा लोगों की सहायता करना केवल सरकार का ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक और सामाजिक दायित्व है। ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस सराहनीय पहल के लिए विधायक राज सिन्हा तथा अन्नपूर्णा रसोई सेवा समिति के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *