

मनीष रंजन की रिपोर्ट
धनबाद: बीती रात को कतरास के जमुना दास विशेश्वर लाल ऑरनामेंटस में डकैती की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के लोग एवं लुटे हुए सामान को धनबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर सामान बरामद किया है। बीती रात को दुकान में गार्ड को बंधक बनाकर हरवे-हथियार से लैश होकर 10-15 अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा डकैती की घटना को अंजाम दिया गया है, जिसमें इनके दुकान से करीब 20 से 22 किलोग्राम चाँदी का आभूषण, 300-400 ग्राम सोने के आभूषण तथा कुछ कागजात (चेकबुक) लूटकर ले जाने की सूचना दी गई थी।
आज शाम वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।
वरीय पुलिस अधीक्षक,धनबाद श्री प्रभात कुमार द्वारा घटित घटना के आलोक में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बाघमारा के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश एवं देख-रेख में पुलिस दल द्वारा घटना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इस घटना को अंजाम देने वाले अपराधकर्मियों में से कुल चार अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी की गयी है। गिरफ्तार अपराधकर्मियों के पास से सोने एवं चाँदी के आभूषणों को बरामद किया गया है।
बरामद सामानों में सोने जैसा पदार्थ 72 अद्द पोला (हाथ का कंगन), सोने जैसा पदार्थ का 40 जोड़ा कान का टॉप,
चाँदी जैसे पदार्थ 560 अद्द बिछिया,चाँदी जैसा पदार्थ का 162 जोड़ा पायल,चाँदी जैसा पदार्थ का छोटा-बड़ा 27 अद्द गलास चाँदी जैसा पदार्थ का छोटा-बड़ा 46 अद्द चम्मच, चाँदी जैसा पदार्थ का इत्र छिटने वाला 01 अद्द,चाँदी जैसा पदार्थ का चिराग दिया मोर बना हुआ 01 अद्द,चाँदी जैसा पदार्थ का छोटा-बड़ा कटोरा 90 अद्द,चाँदी जैसा पदार्थ का पूजा का 01 अद्द थाल, चाँदी जैसा पदार्थ का अलग-अलग साईज का नग लगा हुआ 74 अद्द चाभी रिंग, चाँदी जैसा पदार्थ का अलग-अलग साईज का 115 अद्द ब्रेसलेट,चाँदी जैसा पदार्थ का अलग-अलग साईज का 146 बेरा,चाँदी जैसा पदार्थ का अलग-अलग साईज का 08 अद्द लोटनी,
चाँदी जैसा पदार्थ का 05 अद्द दीया,चाँदी जैसा पदार्थ का 01 अंडाकार प्लेट, चाँदी जैसा पदार्थ का अलग-अलग साईज एवं डिजाईन का 30 अद्द चेन,चाँदी जैसा पदार्थ का 640 अद्द भिन्न-भिन्न डिजाईन का बिछिया,चाँदी जैसा पदार्थ का 112 अद्द सिक्का, कम्बल 04 अद्द, गुलेल 01 अद्द, टॉर्च 02 अद्द, पेचकस बड़ा 01 अद्द, लोहे का सब्बल 01 अद्द।
