
मनीष रंजन की रिपोर्ट
धनबाद: भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज, धनबाद ने भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज, धनबाद के पुर्व पदेन उपाध्यक्ष सह सदर अनुमंडल दंडाधिकारी श्री राजेश कुमार को उनके आवास पर विदाई समारोह आयोजित की गई। विदाई समारोह में उन्हे शाॅल ओढ़ाकर भावनात्मक विदाई दी गई। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज, धनबाद के संचालन में उनका योगदान सराहनीय रहा।
विदाई समारोह में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज धनबाद की टीम चेयरमैन कौशलेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में सचिव सह कार्यपालक दंडाधिकारी श्री रविंद्रनाथ ठाकुर, चेयरमैन सलाहकार कुमार मधुरेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष श्रीमती श्वेतांबरा पाठक, संयुक्त सचिव दिलीप सिंह, ब्लड डोनेशन प्रोग्राम नोडल बेनजीर परवीन, आजीवन सदस्य लीला माजी, सुजीत कुमार, कुमारी विधोतमा बंसल, मनीष रंजन, रंजीत सिंह एवं विक्रम जी उपस्थित थे।

