चंदन पाल की रिपोर्ट 

धनबाद: राज्य सरकार द्वारा निकाय चुनाव कराने में विलम्ब के खिलाफ भाजपा अब सड़कों पर उतर आयी है. चुनाव की तिथि की अविलम्ब घोषणा करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने,बैलेट पेपर की जगह चुनाव में इवीएम प्रयोग किये जाने की मांग को लेकर धनबाद के भाजपाइयों ने नगर निगम कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया। धरना में विशेष रूप से पूर्व सांसद पीएन, धनबाद विधायक राज सिन्हा, झरिया विधायक रागिनी सिंह, बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो सहित भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष श्रवण राय सहित वरीय नेता उपस्थित थे। इस धरना कार्यक्रम में भाजपाइयों ने हेमंत सरकार को घेरा।

पूर्व सांसद पी एन सिंह ने मिडिया को बताया कि हेमंत सरकार लोकतान्त्रिक व्यवस्था को लेकर गंभीर नहीं है। निकाय चुनाव में इवीएम की जगह बैलेट पेपर का प्रयोग करना सरकार की मंशा पर भी संदेह पैदा करता है। 

धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि लोक सभा और विधानसभा चुनाव की तरह ही निकाय चुनाव भी निश्चित रूप से दलीय आधार पर ही कराया जाना चाहिए।

झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि पिछले पांच वर्षो से नगर निगम का चुनाव लंबित है। इस वजह से चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग मायूस हैं। चुनाव नहीं होने से विकास के कार्य रूके हुए हैं। 

युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नित्यानंद मंडल ने कहा कि अगर नगर निगम चुनाव जल्द से जल्द नहीं कराया गया तो भाजपा कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन तक विरोध प्रदर्शन करने का काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *