चंदन पाल की रिपोर्ट 

धनबाद:भाजपा धनबाद जिला कार्यालय में आज उत्सव सा माहौल रहा। शहरी और ग्रामीण जिला अध्यक्ष के नामों की औपचारिक घोषणा को लेकर शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में भाजपाई जिला कार्यालय पहुंचे थे। जिला अध्यक्षो के नामों की घोषणा के साथ ही जिला कार्यालय के बाहर पटाखों की गूंज सुनाई पड़ने लगी। 

भाजपा महानगर जिला अध्यक्ष के पद पर एक बार पुनः श्रवण राय के नाम की घोषणा की गई। वहीं ग्रामीण जिला अध्यक्ष की कमान मोहन कुम्भकार को सौंपी गई। इसके अलावे शहरी क्षेत्र से तीन प्रदेश परिषद सदस्य और ग्रामीण से पांच प्रदेश परिषद सदस्यों के नामों की भी घोषणा कर दी गई है। 

एक बार पुनः धनबाद महानगर अध्यक्ष का दायित्व संभालने जा रहे श्रवण राय ने कहा कि पुरे झारखण्ड में धनबाद महानगर परचम लहराये यह प्रयास करेंगे। 

वहीं ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहन कुम्भकार ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है उसका बखूबी पालन करेंगे।

प्रदेश मिडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रखंड जिला अध्यक्ष के चयन के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष का भी चुनाव होना है उस प्रक्रिया को जल्द पूरा कर लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *