
मनीष रंजन की रिपोर्ट
रांची/धनबाद: स्वामी विवेकानंद की 163 वीं जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय युवा दिवस पर रांची के लोक भवन में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज, झारखंड के अध्यक्ष सह झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष गंगवार ने राज्य के सभी जिलों के भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज के सदस्यों द्वारा आयोजित वृहत रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। कार्यक्रम अपर मुख्य सचिव सह पदेन उपाध्यक्ष भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज, झारखंड की देखरेख में हुआ।
रक्तदान शिविर में झारखंड के सभी भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज के सदस्यों तथा रांची के विभिन्न विश्वविद्यालय के छात्रों ने रक्तदान किया।
इस शिविर में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज धनबाद से कार्यकारिणी सदस्य सह चेयरमैन सलाहकार तथा राज्य स्तरीय कमिटी के सदस्य कुमार मधुरेन्द्र सिंह, वाईस पैटरान सदस्य श्री रवि कुमार श्रीवास्तव, कार्यकारिणी सदस्य श्री देवेन्द्र कुमार तथा आजीवन सदस्य श्री उदय कुमार सिंह ने रक्तदान किया। शिविर में झारखंड राज्य भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज के चेयरमैन श्री विजय कुमार सिंह भी उपस्थित थे। लोक भवन, रांची में कुल 401 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।
